Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है और अब गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग में तीन दिन बाद हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई है।
MP Weather: मध्य प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक, कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। दरअसल इन दिनों कोई भी स्ट्रांग सिस्टम मौजूद नहीं है जिसके चलते अचानक ही दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और हवा में ठंडक का एहसास होने लगा है। यह कह सकते हैं कि गुलाबी ठंड शुरू हो चुकी है और सुबह शाम में ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम में शुष्कता बनी रहेगी लेकिन 14 अक्टूबर से एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

फिलहाल तापमान गिरने की वजह से मध्य प्रदेश की रातें सर्द जरूर हो गई हैं। लेकिन बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव आएगा और बारिश हो सकती है। IMD ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

मध्य प्रदेश में ठंड की दस्तक

मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह शाम का तापमान गिरने की वजह से सर्दी का एहसास हो रहा है। आमतौर पर अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड शुरू होती है लेकिन इस बार पहले पखवाड़े में ही पारा गिर रहा है। पिछले 24 घंटे के तापमान की बात करें तो राजधानी भोपाल में या 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजगढ़ में यह 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही बैतूल, पचमढ़ी और दतिया में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।

14 अक्टूबर हो सकती है बारिश

फिलहाल तो तापमान कम होने की वजह से सर्दी लग रही है लेकिन 14 अक्टूबर से एक अलग सिस्टम एक्टिव हो सकता है। जानकारी के मुताबिक 11 से 13 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 14 अक्टूबर को एक ऐसा सिस्टम एक्टिव होगा जिससे मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा। फिलहाल जो ठंड महसूस हो रही है वह पश्चिमी विक्षोभ के चलते अपना असर दिख रही है। 3 सालों के बाद ऐसा मौसम देखने को मिला है की न्यूनतम तापमान में अक्टूबर के पहले पखवाड़े में गिरावट दर्ज की गई।

जानकारी के मुताबिक श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, गुना, शिवपुरी, आगर मालवा, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम जैसे जिलों से मानसून के विदाई हो चुकी है। अशोक नगर और राजगढ़ के कुछ हिस्सों में यह वापस लौटा है। फिलहाल अरब सागर के ऊपर एक लो प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इसके अलावा हरियाणा के इलाके में पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव है। जिसकी वजह से प्रदेश से किसी भी हिस्से में तेज बारिश की संभावना नहीं है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं

कैसा रहेगा आज का मौसम

आज यानी 11 अक्टूबर के मौसम की बात करें तो शनिवार के दिन मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है। तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी हवाओं में शब्द एहसास महसूस होगा। बता देंगे दक्षिण पश्चिम मानसून 15 जिलों को अलविदा कह चुका है और जल्द ही बाकी के इलाकों से भी गायब हो जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड का दौरा शुरू होने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews