Hindi News

मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, उत्तर से आ रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। चलिए मौसम का हाल जान लेते हैं।
मध्य प्रदेश में ठंड का कहर, उत्तर से आ रही हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, तापमान में आई गिरावट

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग में प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार के दिन भी शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। उत्तर की तरफ से आ रही सर्द हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ गई है।

प्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक जारी है। प्रदेश में ठंड, शीतलहर और कोहरे का असर एक साथ देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार नीचे गिर रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री खजुराहों में दर्ज किया गया। चलिए जान लेते हैं कि आगे मौसम कैसा रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में कोल्ड वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क बना हुआ है। आज सात जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। दतिया, रीवा, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, शहडोल और मऊगंज में ठंडी हवाएं चल सकती हैं। कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है जो दिन चढ़ने के साथ छंट जाएगा लेकिन सर्दी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। ग्वालियर, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मुरैना, श्योपुर, दतिया, सतना, मऊगंज, रीवा में कोहरा छाया रहेगा।

लगातार लुढ़क रहा पारा

3.2 डिग्री सेल्सियस के साथ खजुराहो सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा रीवा में 4.1, दतिया में 4.2, शिवपुरी और नौगांव में 5, उमरिया में 5.4 और पचमढ़ी में 5.8 डिग्री के नीचे तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है जिससे दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले दो से तीन दिनों में तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews