MP Weather: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, आने वाले दिनों में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

ठंडी हवाओं और कोहरे ने लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास करवा दिया है। 13 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले 7 से 8 दिनों में एक बार फिर मौसम में बदलाव नजर आएगा।
MP Weather

मध्य प्रदेश में मौसम का अंदाज लगातार बदल रहा है। फिलहाल राज्य के अधिकतर शहरों में शुष्कता है और तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से अगले 7 से 8 दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव आ सकता है। सीजन का पहला मावठा गिरने की संभावना जताई जा रही है और कुछ इलाकों में बारिश होने की उम्मीद है।

मंगलवार के मौसम की बात करें तो विभाग ने कई जिलों में शीत लहर और हल्के कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वर्तमान में कोई भी मौसम सिस्टम एक्टिव नहीं है इसलिए शुष्कता बनी हुई है। चलिए आने वाले दिनों का हाल जान लेते हैं।

मावठा गिरने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिम में शोभित की गतिविधि के चलते अगले 7 से 8 दिनों में एक बार फिर बदलाव आ सकता है। 19 और 20 जनवरी को सीजन का पहला मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। इससे ठंड का असर भी बढ़ जाएग।

यहां घने कोहरे का अलर्ट

भोपाल स्थित मौसम विभाग में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, सीधी, रीवा, सिंगरौली, पन्ना, मऊगंज, सतना, टीकमगढ़ सहित 13 जिलों में अगले 24 घंटे में हल्के से घना कोहरा होने का अनुमान जताया है। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम हो जाएगी इसलिए लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

जेट स्ट्रीम हवाओं ने बढ़ाई ठंड

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस समय उत्तर पूर्व भारत के ऊपर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बनी हुई हैं। यही कारण है कि ठंड से राहत मिलने की फिलहाल कोई भी उम्मीद नहीं है। आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे का असर लगातार बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews