MP Weather : आज 25 जिलों में कोहरे-कोल्ड डे का अलर्ट, मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, जनवरी फरवरी में बादल बारिश के भी आसार, जानें अपडेट

दिसंबर की तरह जनवरी-फरवरी और मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को अच्छा फायदा होगा।
MP Weather

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभााव से एक बार फिर मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 7 जनवरी से ठंड में  फिर तेजी आएगी और कोहरे शीतलहर का भी असर रहेगा।तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी।दिसंबर की तरह जनवरी से मार्च तक फिर बादल बारिश की स्थिति बनने का अनुमान है।

आज रविवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की संभावना है। भोपाल में 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इधर, दिसंबर की तरह जनवरी-फरवरी और मार्च में भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे रबी की फसल को अच्छा फायदा होगा।

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

  • रविवार को भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, सिंगरौली और रीवा में घना कोहरा ।
  • ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में हल्के से मध्यम कोहरा ।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 4.5, राजगढ़ में 6.6, जबलपुर में 7.6, मंडला में 5, नौगांव में 6.2, भोपाल में 7.2, ग्वालियर में 8.3 और इंदौर में 11.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 29.2, ग्वालियर में 21.7, इंदौर में 31.6, उज्जैन में 31.5 और जबलपुर में 26.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
  • रीवा में अत्यधिक कोहरा रहा। 200 से 500 के बीच दृश्यता रिकॉर्ड हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews