MP Weather: ठंड का असर कमजोर, छाए रहेंगे बादल, 26 जनवरी के बाद बारिश के आसार

MP Weather: जनवरी के अंतिम दिनों में मध्यप्रदेश में ठंड का असर कमजोर पड़ गया है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी व सुबह के समय कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक तेज ठंड का कोई अलर्ट नहीं है, हालांकि 26 जनवरी के बाद एक स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम फिर बदल सकता है।
MP Weather:

उत्तर पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ी ट्रफ के असर से प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल अंचल में बदला-बदला मौसम रहा और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दोपहर बाद बादल छाने से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई। शनिवार सुबह ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी हल्का कोहरा दर्ज किया गया।

आज कितना रहेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा और रात की ठंड से राहत बनी रहेगी। भोपाल और इंदौर में जनवरी में पहली बार न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक भोपाल में न्यूनतम 17.4 डिग्री और इंदौर में 17.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। ग्वालियर में 13.5, उज्जैन में 15 और जबलपुर में 14.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। प्रदेश में सबसे ठंडा शहडोल का कल्याणपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत पर एक और स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से मध्यप्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच और मंदसौर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वहीं अगले दो दिन तक तेज ठंड नहीं पड़ेगी, लेकिन सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा प्रदेश के कई हिस्सों में बना रह सकता है।

MP Weather Forecast Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews