MP Weather: मध्य प्रदेश में बिन बारिश गुजरा सावन! अगले हफ्ते गरज-चमक के साथ फिर लौटेगा मानसून

मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून अपना खास असर नहीं दिखा पा रहा है। पहले सप्ताह में रिमझिम बारिश और गर्मी दोनों देखने को मिली। अब रक्षाबंधन पर बारिश की संभावना नहीं है जबकि अगले हफ्ते एक बार फिर बरसात शुरू होगी।
MP Weather Update

MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मानसून की एक्टिविटी कम दिखाई दे रही है। कोई नया सिस्टम फिलहाल सक्रिय नहीं है जिसकी वजह से सावन का पूरा महीना बिन बारिश के निकल गया है। आने वाले एक हफ्ते में कुछ इलाकों में हल्की बारिश होगी जबकि कुछ जगहों पर इसका बिल्कुल असर नहीं होने वाला है।

मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में फिलहाल मानसून का कोई असर नजर नहीं आ रहा है। आने वाले दिनों में भी धूप छांव की स्थिति बनी रहने के कारण लोगों को उमस और गर्मी से परेशान होना पड़ेगा। हालांकि, 14 अगस्त से एक बार फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसके बाद झमाझम बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार को प्रदेश में बारिश नहीं हुई है और शुक्रवार को भी ऐसा ही माहौल बना रहने वाला है। गुरुवार को केवल सीधी में 9 मिलीमीटर पानी गिरा इसके अलावा प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं देखी गई। बारिश न होने की वजह से अधिकतर जगहों पर तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान करना भी शुरू कर दिया है।

कोई भी सिस्टम नहीं है सक्रिय

फिलहाल प्रदेश के किसी भी जिले में तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। कुछ जिले ऐसे हैं जहां हल्की गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल एक मानसून ट्रफ फिरोजपुर दक्षिण पूर्व की हिमालय तलहटी के करीब से उत्तर पूर्व अरुणाचल प्रदेश तक बना हुआ है। कोई खास मजबूत सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसकी वजह से बारिश रुक चुकी है। यही वजह है कि आने वाले दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

इन जिलों में होगी बारिश

वैसे तो प्रदेश में ज्यादा बारिश होने के आसार नहीं है लेकिन शुक्रवार और शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बौछार देखने को मिल सकती है। इनमें भोपाल, सीहोर, विदिशा, नर्मदा पुरम, रायसेन, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, उज्जैन, देवास, धार, झाबुआ, आगर, मंदसौर, अशोक नगर, नीमच, गुना, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, श्योपुरकलां, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मऊगंज, डिंडोरी, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, बालाघाट, सागर, मैहर, पांढुर्णा, टीकमगढ़, छतरपुर शामिल है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews