MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग मिजाज, कहीं गर्मी तो कहीं बारिश करेगी बेहाल, देखें ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश में मानसून अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं वहीं कुछ स्थानों पर उमस और गर्मी बनी हुई। चलिए मौसम का हाल जान लेते हैं।
MP Weather update

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम अलग-अलग रंग दिखाता हुआ नजर आ रहा है। आज की बात करें तो कुछ जिलों में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर बादल छाए हुए दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून जोर पकड़ेगा और एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा।

आज के मौसम को लेकर जो अपडेट जारी किया गया है। उसके मुताबिक गर्मी और बारिश का संगम देखने को मिलने वाला है। कहीं पर हल्की बूंदाबांदी होगी तो कहीं पर भारी बारिश देखने को मिलेगी। इससे मौसम सुहाना तो रहेगा लेकिन उमस और गर्मी लोगों को परेशान भी कर सकती है। चलिए मौसम की स्थिति के बारे में जान लेते हैं।

रक्षाबंधन पर कैसा रहेगा मौसम

रक्षाबंधन के मौसम की बात करें तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बादल छाए रहने वाले हैं और दोपहर तक हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। ग्वालियर में बारिश की संभावना नहीं है चंबल क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। उज्जैन में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इंदौर में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन उमस और गर्मी बनी रहेगी। जबलपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

यहां हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने सागर, रीवा, चंबल, ग्वालियर के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। सीधी, मऊगंज, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट, सिंगरौली, रीवा, सतना और पन्ना में कुछ सेंटीमीटर तक बारिश हो सकती है। इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है।

एक बार फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अगस्त और सितंबर में मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिल सकती है। जबलपुर और शहडोल संभाग में भारी बारिश की संभावना है। वहीं इंदौर, उज्जैन और भोपाल में मध्यम बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। 11 अगस्त के बाद मानसून जोर पकड़ेगा जिससे पानी की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews