MP Weather: मध्य प्रदेश में नौतपा बरसा रहा आग, 26 से ज्यादा जिलों में हीटवेव का अलर्ट, कई जगह होगी बारिश

मध्य प्रदेश में मौसम के दो मिजाज नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां भीषण गर्मी में लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी का दौर जारी है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों यहां रहने वाले लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह से बदल चुका है। भीषण गर्मी ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालत यह है कि कभी वाहनों से भरी नजर आने वाली सड़के दोपहर के वक्त खाली दिखाई देती हैं। नौतपा शुरू हो चुका है और नौतपा के पहले 2 दिन काफी गर्मी देखने को मिली है।

रविवार को नौतपा का दूसरा दिन काफी गम देखा गया। राजधानी भोपाल का तापमान 45 डिग्री के ऊपर मापा गया। आंधी बारिश होने के बावजूद भी राजगढ़ सबसे ज्यादा गर्म जिला रहा। जहां पर तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस था। इस समय मध्य प्रदेश में दो मौसम नजर आ रहे हैं एक तरफ जहां भीषण गर्मी पड़ रही है तो कुछ जगहों पर बारिश का दौर भी जारी है। बीते दिन भी देवास, रतलाम, इंदौर, मंदसौर समेत पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश और बूंदाबांदी का दौर देखा गया।

अब मौसम विभाग की ओर से आने वाले मौसम को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक आने वाले दिनों में गुजरात और राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं मध्य प्रदेश में गर्मी को बढ़ाने वाली है। उधर बंगाल की खाड़ी में रेमाल तूफान उठा हुआ है जो समुद्र के रास्ते उत्तर पश्चिम दिशा में प्रवेश कर रहा है। इसकी वजह से मौसम के दो रूप देखने को मिल रहे हैं।

यहां हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अलर्ट में झाबुआ, शाजापुर, शिवपुरी, आगर मालवा, अलीराजपुर, उज्जैन, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, रायसेन, विदिशा, निवाड़ी, गुना, नीमच, अशोकनगर, हरदा, मंदसौर, देवास, सीहोर, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, रायसेन, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, मैहर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है।

यहां बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी की मार झेल रहे जिलों के अलावा कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। रतलाम और धार जिले में हल्की-हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। यहां पर तेज हवाएं चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा खरगोन, इंदौर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा में हल्की बारिश और हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews