MP Weather: मध्य प्रदेश के 10 जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। जानकारी के मुताबिक खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन सहित 10 जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में जमकर मेघ बरसने वाले हैं। घर चमक के साथ यहां बहुत सारे पड़ेगी और इसके अलावा कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश देखने को मिलेगी।

मानसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिखाई दे रहा है। ताजा अपडेट की माने तो 28 अगस्त को प्रदेश के हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी और गरज चमक का माहौल देखने को मिलेगा। दरअसल, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और निम्न दबाव का क्षेत्रफल एक्टिव है जिसकी वजह से मानसून अपना असर दिखा रहा है। कई जिले ऐसे हैं जहां छुटपुट और तेज बारिश का दौर जारी है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

28 अगस्त की बात करें तो बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, खरगोन, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, डिंडोरी और मंडला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक कई जिलों में साढ़े सात इंच तक बारिश की संभावना है जिसकी वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ सकता है। निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनने की संभावना भी जताई गई है।

बैतूल और छिंदवाड़ा ऐसे जिले हैं जहां पिछले 24 घंटे में भारी बारिश देखने को मिली है। कुछ क्षेत्रों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो गई है। प्रशासन ने सतर्कता से रहने और राहत कार्यों की टीम को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

3 दिनों तक जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

झाबुआ, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, नर्मदा पुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल यह ऐसे जिले हैं जहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 29 अगस्त को यहां झमाझम बादल बरसेंगे। वही 30 अगस्त को उज्जैन, इंदौर, देवास, जबलपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, रायसेन, नर्मदा पुरम, सीहोर, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला, बैतूल, नरसिंहपुर, बालाघाट और डिंडोरी में भारी बारिश का अनुमान है। यहां गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बरसात होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews