MP Weather: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 24 घंटे में तरबतर होगा प्रदेश

प्रदेश में मानसून सक्रिय है और कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम, हरदा और देवास सहित 14 जिलों मेघ जमकर बरसेंगे।
MP Weather update

MP Weather: मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश गायब हो गई थी लेकिन अब एक बार फिर इसका असर दिखाई देने लगा है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो रहा है। इसके अलावा विदर्भ पर भी कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। अलग-अलग लगभग पांच मौसम प्रणालियां बनी हुई है। इनकी वजह से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।

सोमवार की बात करें तो हरदा, देवास, नर्मदापुरम, सीहोर सहित 14 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं रविवार को टीकमगढ़, जबलपुर, शिवपुरी, खंडवा, श्योपुर, पचमढ़ी, जबलपुर, दमोह में बारिश का दौर देखने को मिला।

एक्टिव है मौसम प्रणाली

मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। यह उत्तर पश्चिम में दिशा में आगे बढ़ रहा है। अगर यह ऐसे ही आगे बढ़ता रहा तो अवदाब का क्षेत्र निर्मित होने की संभावना है। विदर्भ और उसके आसपास के इलाके में भी कम दबाव का क्षेत्र निर्मित है। यह सोमवार को गुजरात पहुंच सकता है। इसके अलावा एक द्रोणिका जैसलमेर से उदयपुर और रतलाम से निकलते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हरदा, सीहोर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बैतूल, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, इवानी में भारी बारिश की संभावना है। अन्य जिलों में गरज चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। यहां हल्की से मध्यान और कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। तेज हवाएं, बिजली गिरने और जलभराव की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews