MP Weather: मध्य प्रदेश के 18 जिलों में जमकर बरसेंगे बादल, 24 घंटे में तरबतर होगा पूरा प्रदेश, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से अपना रंग दिखाता नजर आ रहा है। बारिश ने कई जिलों को तरबतर कर दिया है और आने वाले दिनों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
mp Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। जिसके चलते अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर लगातार जारी है। दरअसल, कुछ मौसमी सिस्टम एक्टिव है जिसकी वजह से भारी बारिश के आसार भी जताए जा रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के मुताबिक गुरुवार को 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस अलर्ट के चलते 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में मानसून आने के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिल गई है। लेकिन अब भारी बारिश मुसीबत की वजह बनती दिखाई दे रही है। सिंगरौली जिले में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके अलावा 18 जिले ऐसे हैं जहां पानी पानी होने वाला है।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक भिंड, मुरैना, ग्वालियर, विदिशा, गुना, छतरपुर, नीमच, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया, मंडला, अनूपपुर, सीधी, रीवा ऐसे जिले हैं। जहां पर भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है।

यहां होगा बारिश का त्राहिमाम

इन जिलों के अलावा कुछ जिले ऐसे हैं, जहां अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। सिंगरौली ऐसा जिला है जहां बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस जिले के लोगों को पानी वाली जगह से दूर रहने नदी और तालाब के पास न जाने की सलाह दी गई है।

बन रहा स्ट्रॉन्ग सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय है। जिसकी वजह से पूरे हफ्ते बारिश का दौर जारी रहेगा। 5 जुलाई को यह सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रांग रहने वाला है। इस वजह से 48 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है।

ये जिले होंगे तरबतर

4 जुलाई यानी शुक्रवार को पन्ना, दमोह, सतना, मऊगंज, सीधी, रीवा, जबलपुर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही झाबुआ, रतलाम, राजगढ़, मंदसौर, हरदा, विदिशा, सागर, सीहोर, नर्मदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, बालाघाट, पांढुर्णा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मंडल, सिंगरौली, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, गुना, निवाड़ी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews