MP Weather: मध्य प्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल, 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में बारिश धीरे-धीरे आफत बनती जा रही है। कई जिलों में गर्मी से मिली राहत से शुरू हुई बारिश अब बाढ़ में तब्दील हो चुकी है। मौसम विभाग में आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
MP Weather update

MP Weather: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब मानसून ने लोगों को राहत की सांस दी है। ये बारिश गर्मी से राहत देने वाली तो रही लेकिन अपने साथ आफत भी लेकर आई है। कई जिले ऐसे हैं जहां भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। मौसम विभाग में 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की पहली फुहार के साथ मौसम खुशनुमा हो जाता है। लेकिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते 24 घंटे में कई जिलों में मानसून आफत में बदल चुका है। यह तो शुरुआत है आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश से तरबतर मध्य प्रदेश

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई और यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। अलीराजपुर में सबसे ज्यादा 211 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा कटनी, सीधी, मंडला और विजय राघौगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली।

यहां होगी आफत की बारिश

मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला चलता रहेगा। एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह से प्रदेश के 50 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। कुछ दलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिवनी, मंडला,  झाबुआ और अलीराजपुर ऐसे जिले हैं जहां बहुत ज्यादा बारिश देखने को मिलेगी। बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, सीधी, भोपाल, इंदौर, रीवा, सतना, दतिया, भिंड,उज्जैन, डिंडोरी, जबलपुर सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा आने वाला मौसम

गुरुवार को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लगभग पूरे एमपी में बारिश का असर देखने को मिलेगा। भोपाल, विदिशा, शाजापुर, आगर, अशोक नगर, शिवपुरी, सिंगरौली, मऊगंज, सतना, शहडोल, मेहर, पन्ना में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 27 जून को पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, रीवा, सिंगरौली, अशोक नगर, गुना में भारी बारिश होने की संभावना है। शनिवार यानी की 28 जून को रायसेन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सीधी, नरसिंहपुर, नर्मदा पुरम में भारी बारिश का अलर्ट है जबकि अन्य जिलों में सामान्य बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews