मध्य प्रदेश मौसम : आज बुधवार को 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 20 शहरों में मेघगर्जन-वज्रपात और बूंदाबांदी, पढे़ IMD का नया अपडेट

बुधवार-गुरुवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश तो अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।
MP Weather update

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय बनी मौसम प्रणालियां के असर से पूरे हफ्ते मानसून के सक्रिय रहने और झमाझम बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खास करके अगले 48 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार को 26 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, यहां अगले 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 5 जुलाई को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहेगा। इस दिन के लिए कुल 48 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।

48 घंटों में 6 संभागों में भारी बारिश

  • मानसून द्रोणिका वर्तमान में श्री गंगानगर, रोहतक, कानपुर, वाराणसी, झारखंड से कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी है। कम दबाव का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है। इस मौसम प्रणाली के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।झारखंड पर बने कम दबाव के क्षेत्र से उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक भी एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इन मौसम प्रणालियों के असर से दो दिन तक उत्तरी मध्य प्रदेश में भारी वर्षा और अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा।खास करके बुधवार-गुरुवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है।

MP Weather : 5 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार 2 जुलाई : नीमच, मंदसौर, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, मंडला,डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश ।भोपाल, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, राजगढ़, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश । इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ।

गुरूवार 3 जुलाई : सिंगरौली में अति भारी । ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, गुना, विदिशा, नीमच, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला और अनूपपुर में भारी बारिश का अलर्ट।

शुक्रवार 4 जुलाई : जबलपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज और सीधी में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।ग्वालियर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, धार, राजगढ़, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड में भारी बारिश का अलर्ट

शनिवार 5 जुलाई : नीमच, मंदसौर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, सागर,दमोह, सतना, सीधी, सिंगरौली, कटनी, उमरिया, सिवनी और मंडला में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।भोपाल, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, धार, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मऊगंज, रीवा, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर में भारी बारिश ।

MP Weather Forecast till 5 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews