MP Weather: 24 फरवरी से एक्टिव होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ठंड फिर देगी दस्तक, लुढ़का कई शहरों का पारा

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट की वजह से एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी ठंड तो कभी गर्मी का एहसास हो रहा है, जिसकी वजह से लोगों का जन जीवन थोड़ा अस्त व्यस्त भी हुआ है। गुरुवार के मौसम की बात करें तो ग्वालियर संभाग के कुछ जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ग्वालियर संभाग में हुई बूंदाबांदी के अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन में तापमान में गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से गर्मी थोड़ी कम हुई है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में हो रही है वृद्धि की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन अब रात के समय इसमें कमी देखने को मिली है। अब एक बार फिर से ठंड के लौटने की संभावना जताई जा रही है।

लुढ़क रहा पारा

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। कई शहरों में पारा 2 डिग्री से ज्यादा लुढ़का है और आने वाले दिनों में रात का तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम होने की संभावना जताई गई है। जहां बढ़ता हुआ तापमान गर्मी को बढ़ा रहा था वहीं अब तापमान में गिरावट से एक बार फिर सर्दी का एहसास होगा।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस है एक्टिव

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक फिलहाल उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस बना हुआ है। वहीं राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इसकी वजह से आज भोपाल और ग्वालियर संभाग में बादल छाए रहेंगे। इंदौर और उज्जैन का मौसम आज साफ रहने वाला है। जो साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम एक्टिव है इसकी वजह से तापमान में गिरावट हो रही है। शुक्रवार से ही तापमान में गिरावट का यह दौर शुरू हुआ है।

यहां सर्दी का एहसास

कई शहरों में तापमान 30 डिग्री से नीचे जा चुका है। इनमें इंदौर, उज्जैन, भोपाल, नर्मदापुरम, गुना, खरगोन, धार, खंडवा, खजुराहो, रायसेन, रतलाम, उमरिया, नरसिंहपुर शामिल है। तापमान में आई गिरावट की वजह से यहां एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है।

24 फरवरी से बनेगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में 24 फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने वाला है। इसका सीधा असर मध्य प्रदेश में देखने को मिलेगा। यहां मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी और आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाएगी। ठंड का ये असर अभी से दिखना शुरू हो गया है क्योंकि उज्जैन-इंदौर जैसे शहरों में सर्दी बढ़ गई है। हालांकि, सर्दी का ही असर ज्यादा दिन नहीं रहेगा और मार्च की शुरुआत के साथ एक बार फिर गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews