मध्य प्रदेश में मौसम का अपडेट: घने कोहरे और सर्दी के पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP weather

MP Weather: घना कोहरा और कड़ाके की सर्दी कुछ यूं बना रहेगा मध्य प्रदेश के मौसम के हाल, ऐसी जानकारी दे रहा है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग। मौसम विभाग के अनुसार सर्दी अभी और बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। पारा वर्तमान जगह से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अभी और नीचे जा सकता है

लगातार बढ़ रही सर्दी का कारण भारत के उत्तर भाग से आने वाली हवाओं को बताया जा रहा है और इस वजह से मौसम की यह स्थिति 26 जनवरी तक यथावत बने रहने की संभावना भी जताई जा रही है। भारत के विभिन्न हिस्सों पर बने तीन चक्रवाती घेरों का असर भी मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बनी नमी के रूप में देखने को मिल रहा है।

यहां हो सकती है बारिश

वेदर सिस्टम पर जेट स्ट्रीम और द्रोणिका का असर भी लगातार देखने को मिल रहा है। इन दोनों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के कई जिलों जैसे जबलपुर, अनूपपुर, डिंडोरी मंडला, बालाघाट में बादलों के रूप में देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं इन जिलों में बिजली के साथ बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

यहां शुष्क रहेगा मौसम

ग्वालियर, पन्ना, रतलाम, सिंगरौली, अशोकनगर, दतिया, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, सागर, भिंड, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, सतना व इन जिलों के आस पास के इलाकों में घना कोहरा होने की उम्मीद मौसम विभाग द्वारा जताई जा रही है, जिसके चलते विजिबिलिटी भी कम रह सकती है और मौसम के शुष्क होने की पूरी उम्मीद है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews