मध्य प्रदेश मौसम : दिसंबर में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, छाएगा कोहरा, चलेगी शीतलहर, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

आज सोमवार को मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और देर शाम को हल्का कोहरा छाने के साथ हवा की गति 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहने का अनुमान है।
MP Weather

MP Weather Forecast : दिसंबर से मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। हवाओं का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी होने से न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी।इससे प्रदेश में कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी। कई शहरों का तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच जाने का अनुमान है। खास करके इसका प्रभाव भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में ज्यादा देखने को मिलेगा।दिसंबर जनवरी ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के साथ सीहोर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी, इंदौर, धार, झाबुआ में तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर चक्रवाती तूफान दित्वा के उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों के समानांतर उत्तर की ओर बढ़ने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ, जो उत्तर पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में था, अब 1.5 से 3.1 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर की ऊँचाई के बीच उत्तर हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडलीय स्तर में एक द्रोणिका (टूफ) के रूप में 5.8 किलोमीटर समुद्र तल से ऊपर अपनी अक्ष के साथ स्थित था, अब लगभग देशांतर 61° पूर्व के साथ अक्षांश 20° उत्तर के उत्तर में फैला हुआ है।इन मौसम प्रणालियों के असर से हवा का रुख उत्तरी, उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, जिसके चलते मौसम का मिजाज अभी दो-तीनों दिन तक यूही बना रह सकता है।

रविवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • पिछले 24 घंटे में 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • रात का सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया।
  • भोपाल में शीतलहर का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री रहा।
  • पचमढ़ी 7 डिग्री के साथ ठंडा रहा।

MP Weather Forecast Till 4 December

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews