MP Weather Forecast : दिसंबर में एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट आने से ठंड में इजाफा होगा और शीतलहर भी चलेगी। फिलहाल 2-3 दिन कड़ाके की ठंड से राहत है, हालांकि सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है।फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।पश्चिमी हिस्से में ऊपरी स्तर पर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चल रही हैं और आंशिक बादल छाए हुए हैं।आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। भोपाल में भी आसमान साफ रहेगा । अधिकतम तापमान लगभग 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री रहने का अनुमान है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं श्रीलंका तट के पास से उत्तर-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश तटों की ओर बढ़ने की संभावना है। मलक्का जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) के ऊपर अवस्थित गहरा अवदाब 18 किमी प्रति घंटे की गति से पूर्व दिशा में बढ़ा और अक्षांश 3.7° उत्तर तथा देशांतर 99.6° पूर्व के निकट केंद्रित था। यह जॉर्ज टाउन (मलेशिया) से लगभग 200 किमी दक्षिण-दक्षिणपश्चिम, कूटा मक्मूर (इंडोनेशिया) से 320 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व, नैनकौरी (निकोबार द्वीपसमूह) से 820 किमी दक्षिण- पूर्व तथा कार निकोबार से 960 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित था। एक पश्चिमी विक्षोभ, एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और संलग्न अफगानिस्तान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 3.1 से 7.6 किमी की ऊँचाई के मध्य सक्रिय है। एक प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊँचाई पर सक्रिय है।फिलहाल मौसम क मिजाज यूही बना रहेगा।दिसंबर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा।
गुरूवार को कहां कैसा रहा मौसम
- सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान रीवा में दर्ज किया गया।
- नर्मदापुरम में रात का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- बुधवार और गुरुवार की रात भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 20 से अधिक शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से ज्यादा दर्ज हुआ।
- रीवा, कल्याणपुर और नौगांव में पारा 10 डिग्री से नीचे बना रहा।
- भोपाल में दिनभर हल्की धुंध रही। सुबह दृश्यता लगभग 1,000 मीटर तक सीमित।
- सीहोर, नर्मदापुरम और रीवा समेत कई जिलों में घना कोहरा ।
- भोपाल में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री, इंदौर में 16.3 डिग्री, ग्वालियर 10.3 डिग्री, उज्जैन 17 डिग्री और जबलपुर 13.6 डिग्री दर्ज किया गया।
MP Weather Forecast Till 1 December







