MP Weather: कड़ाके की ठंड से कांपा मध्य प्रदेश, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, कई जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी

MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड का सितम लगातार जारी है और हर जगह कोहरे की घनी चादर छाई हुई दिखाई दे रही है। कड़ाके की ठंड के चलते कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट नजर आ रही है। मौसम विभाग ने 21 जनवरी को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट प्रदेश में जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में ठिठुरन बढ़ गई है और ऐसा उत्तर से आ रही हवाओं के कारण हो रहा है।

कई जिलों में कोल्ड अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड अलर्ट जारी किया है। जिसमें जबलपुर, डिंडोरी, उमरिया, सिंगरौली, बैतूल, मंडला, शिवपुरी, सागर और बालाघाट शामिल है। इसके अलावा टीकमगढ़, निवाड़ी और छतरपुर में पाला पड़ने के आसार जताए गए हैं। इन सभी जगहों पर घना कोहरा और शीत लहर अपना कहर बरपाएगी।

यहां सीवियर कोल्ड अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी में सतना, कटनी, रीवा, मऊगंज, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, दमोह, पन्ना, छतरपुर, भिंड, निवाड़ी और टीकमगढ़ में सीवियर कोल्ड अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के कई जिलों में कोहरा

कड़ाके की ठंड ने जहां ठिठुरन से लोगों को परेशान कर दिया है तो वहीं कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम मापी जा रही है। शनिवार की रात इस सीजन में इंदौर के लिए सबसे ठंडी रात साबित हुई और यहां रात का तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। सिर्फ इंदौर ही नहीं प्रदेश के अन्य जिलों का भी यही हाल है और यह सब कुछ उत्तर भारत से आ रही शीत लहरों की वजह से हो रहा है।

ऐसा है मौसम का हाल

उत्तर भारत में फिलहाल भारी बर्फबारी देखने को मिल रही है जो मध्य प्रदेश में ठंड को बढ़ा रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है और वहां से लगातार ठंडी हवाएं प्रदेश में आ रही है। ठंड को देखते हुए 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और आने वाले तीन से चार दिनों तक मौसम इसी तरह का बना रहने के असर है और ठंड लोगों को कंपकपाने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews