MP Weather: मध्य प्रदेश के 41 जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, चलेगी धूल भरी आंधी, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में इन दिनों बारिश लुका छुपी खेल रही है। कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बादलों की गरज चमक दिखाई दे रही है। चलिए जान लेते हैं आने वाले दिनों में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दोनों अलग ही मिजाज में नजर आ रहा है। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ होती है और शाम होते-होते एक बार फिर बादलों का डेरा दिखाई देता है और बारिश शुरू हो जाती है। कुछ स्थानों पर धूप और बारिश का दौर एक साथ नजर आ रहा है। वहीं कई जगह पर तेज हवा और धूल भरी आंधी भी चल रही है।

बीते 24 घंटे में भोपाल विदिशा, राजगढ़, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, रतलाम, आगर, शाजापुर, इंदौर, देवास, बड़वानी, खरगोन, बैतूल, नीमच, मंदसौर, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, खरगोन में गरज चमक के साथ बारिश का दौर देखा गया।

बारिश के साथ धूल भरी आंधी

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी अपना असर दिख रही है। सीहोर में 61 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी का दौर देखा गया। वहीं उज्जैन में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई। आने वाले कुछ घंटों में बैतूल, उज्जैन, रायसेन, उमरिया, बालाघाट, सीहोर, बड़वानी, रतलाम, खरगोन अनूपपुर डिंडोरी जैसे जिलों में बारिश की संभावना भी जताई गई है।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग में यह भी बताया है कि फिलहाल आंधी और तूफान का दौर प्रदेश में जारी रहेगा। दो अलग-अलग ट्रफ लाइन इस समय प्रदेश से गुजर रही है। इसकी वजह से तूफान और बारिश का द्वारा एक साथ देखने को मिल रहा है। दक्षिणी मध्य प्रदेश में कुछ दिनों तक किसी तरह का मौसम बना रहेगा। दूसरी तरफ पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान बढ़ रहा है।

यहां बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ घंटे में प्रदेश के 41 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ वज्रपात का असर देखने को मिलेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, विदिशा, झाबुआ, राजगढ़, रायसेन, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अशोक नगर, गुना और झाबुआ जैसे जिलों के लिए ये अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ इंदौर, शाजापुर, देवास, सतना, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, सागर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पांढुर्णा, नरसिंहपुर और मैहर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews