MP Weather: मध्य प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, यहां गर्म हवाएं बढ़ाएगी उमस, जानें मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद होगी। हालांकि, इससे पहले गरज-चमक, आंधी और बारिश का दौर देखने को मिलेगा। चलिए मौसम का हाल जान लेते हैं।
rajasthan weather

MP Weather: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों मिला-जुला दिखाई दे रहा है। एक तरफ गर्मी पड़ रही है तो दूसरी तरफ बारिश भी अपना असर दिखा रही है। मानसून की बात करें तो प्रदेश में इसकी एंट्री 10 जून के बाद होने वाली है। हालांकि, इसके पहले ही गरज चमक के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

प्रदेश में रविवार यानी कि आज के मौसम की बात करें तो दक्षिणी हिस्से के आठ जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 9 और 10 जून को ग्वालियर और चंबल में लू का प्रकोप देखने को मिलेगा। चलिए आज के मौसम का हाल जान लेते हैं।

मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून मुंबई के आसपास स्थित है। प्रदेश में आ रही नमी वाली हवाओं की वजह से कहीं-कहीं बारिश हो रही है। हालांकि दिन का तापमान बढ़ रहा है और अगले तीन से चार दिनों तक उमस परेशान करने वाली है।

कब होगी मानसून की एंट्री

प्रदेश में 10 जून के बाद मानसून की एंट्री होगी। इसके पहले गलत चमक के साथ बारिश और लुक असर देखने को मिलेगा। दक्षिणी हिस्से में बारिश का अलर्ट है वहीं ग्वालियर चंबल में लू चलेगी।

आज यहां बारिश का अलर्ट

आज खंडवा, बड़वानी, छिंदवाड़ा, खरगोन, बुरहानपुर, सिवनी, पांढुर्ना और बैतूल में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा टीकमगढ़, ग्वालियर, निवाड़ी, भिंड, पन्ना, छतरपुर, मुरैना में लू का अलर्ट बताया गया है। खरगोन, सिवनी, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खंडवा, बैतूल और पांढुर्णा में गरज चमक के साथ बारिश होगी।

40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

प्रदेश में इंदौर, बड़वानी, सेंधवा, नर्मदापुरम में हल्की बारिश देखने को मिली है। ग्वालियर सहित 10 शहर ऐसा है जहां का तापमान 40 डिग्री के पास पहुंच गया। उज्जैन, सागर, सीधी, रीवा, रतलाम में पर 40 डिग्री के ऊपर रहा। ग्वालियर, शिवपुरी, शाजापुर, टीकमगढ़, सतना और नौगांव में यह 41 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews