Hindi News

MP Weather: मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान, तीखी धूप ने बढ़ाई चुभन, जानें मौसम का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
फरवरी का महीना लगते ही मध्य प्रदेश से ठंड गायब हो गई है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। आने वाले दिनों में तापमान कुछ कम हो सकता है लेकिन इसका खास असर नहीं होगा।
MP Weather: मध्य प्रदेश में बढ़ा तापमान, तीखी धूप ने बढ़ाई चुभन, जानें मौसम का हाल

MP Weather: मध्य प्रदेश में ठंड गायब हो चुकी है और अब गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में तापमान में वृद्धि हो रही है। इसकी वजह से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने तापमान में हल्की गिरावट होने का अनुमान जताया है।

फरवरी का पहला सप्ताह कई जगह पर गर्मी का कारण बना। कई जिलों का तापमान 34 डिग्री तक पहुंच चुका है और न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री पर पहुंच गया है। ऐसा कोई भी जिला नहीं है, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे देखा गया। सबसे गर्म स्थान सिवनी रहा, यहां का तापमान 34.2 डिग्री रहा। इसके अलावा मंडला में भी काफी गर्मी देखी गई। राजधानी भोपाल में भी तापमान 32 डिग्री के पास पहुंच गया।

यहां कोहरे की स्थिति

प्रदेश के अन्य स्थानों पर तो गर्मी छाई हुई है। वहीं कुछ जगह ऐसी है जहां कोहरे की स्थिति बनी हुई है। ग्वालियर में कोहरे की वजह से दृश्यता 500 से 1000 मीटर रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में दृश्यता अच्छी है।

कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, मंदसौर और नीमच में कोहरा छाया रह सकता है।

गर्मी से रहें सावधान

फिलहाल जो मौसम चल रहा है उसे देखते हुए मौसम विभाग में बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में मामूली गिरावट होगी। हालांकि, इस गिरावट का कुछ खास असर देखने को नहीं मिलेगा। कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राजधानी भोपाल में भी यह स्थिति बन सकती है। अचानक मौसम में आ रहे हैं बदलाव और बढ़ रही गर्मी की वजह से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews