MP Weather: 40 डिग्री के पार पहुंचा कई जिलों का तापमान, हीट वेव का अलर्ट जारी, 2 दिन बाद बदलेगा मौसम का मिजाज

मध्य प्रदेश में गर्मी अपना असर दिखाती नजर आ रही है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
MP Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है। कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा था लेकिन अब गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। रतलाम, शाजापुर, उज्जैन, धार, खरगोन, नर्मदापुरम, गुना ऐसे जिले हैं, जहां गर्मी का असर ज्यादा नजर आ रहा है।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक गर्मी का यह असर प्रदेश में तेज होता चला जा रहा है और आने वाले दिनों में कड़ाके की गर्मी पड़ेगी। 42 डिग्री के पार प्रदेश के कई जिलों का तापमान पहुंच चुका है जो अगले दो दिनों तक और भी बढ़ने वाला है। उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, चंबल संभाग में हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया है।

यहां चलेगी हीट वेव

मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा नर्मदापुरम, शाजापुर, खंडवा, नरसिंहपुर में टेंपरेचर 41से 42 डिग्री बना रहने वाला है। 18 अप्रैल से तेज गर्मी की संभावना भी जताई गई है और बारिश के कोई आसार नहीं है।

दो दिन बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल तीन सिस्टम एक्टिव चल रहे हैं। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और तीसरा ट्रफ है। जिसकी वजह से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। 16 अप्रैल से हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस निर्मित हो रहा है। इसके एक्टिव होते ही प्रदेश के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने वाले 2 दिनों में देखने को मिलेगी। इस डिस्टरबेंस की वजह से मंगलवार को कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है। रतलाम सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके बाद धार, नर्मदापुरम, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर और खरगोन में 40 डिग्री के पार तापमान देखा गया।

कैसा रहेगा मौसम का हाल

प्रदेश में आने वाले मौसम की बात करें तो उत्तर पश्चिमी हवाएं जोर पकड़ेगी। जिसकी वजह से सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, नर्मदापुरम, चंबल में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 2 से 3 दिनों तक गर्म हवाएं चलेंगी और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दिन के साथ रात भी गर्म होने वाली है और लोगों को उमस का एहसास होगा। अप्रैल के आखिरी तीन से चार दिनों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से लू चलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews