MP में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 35 जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी, 7 जिलों में मूसलाधार, मौसम विभाग का अलर्ट

अगले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं। मंगलवार को 7 जिलों- दमोह, सागर, बालाघाट,डिंडौरी, मंडला, सिवनी और अलीराजपुर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Update: मानसून के रफ्तार पकड़ते ही आज मंगलवार से मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है जो 13 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान ग्वालियर, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं अति भारी बारिश होने का भी अनुमान है।

आज मंगलवार को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही 30 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने चमकने की चेतावनी जारी की गई है।आज हवाओं की गति 19 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।

आज इन जिलों में Heavy Rain Alert

  • पांढुर्ना, मंडला में बिजली चमकने के साथ बहुत भारी बारिश ।
  • छिंदवाड़ा, सतना, कटनी, पन्ना, उमरिया, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर में बिजली चमकने के साथ भारी बारिश ।
  • भोपाल, विदिशा में बिजली चमकने के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश ।
  • रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, बैतूल, सागर, दमोह, जबलपुर, शहडोल, कटनी, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, खरगोन, धार,रतलाम , सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, निवाड़ी, टीकमगढ़, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर ,नीमच, देवास, इंदौर, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, शिवपुरी, श्योपुर-कलां, ग्वालियर में हल्की बारिश।

बुधवार गुरूवार को भी वर्षा का अलर्ट

  • 11 सितंबर को सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।भोपाल, सीहोर, नर्मदापुरम, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड सहित अन्य जिलों में भारी वर्षा यलो अलर्ट।
  • 12 सितंबर विदिशा और रायसेन में भारी से अति भारी वर्षा के चलते ऑरेंज अलर्ट। सीहोर, राजगढ़, बैतूल, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, मऊगंज, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी. शेष सभी जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट।

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जो ओडिशा से उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है।इसके असर से प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में कई जगहों पर वर्षा होने के आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews