MP Weather : हवाओं का रूख बदला, तापमान में भी उतार चढ़ाव, 3 दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम, छाएंगे बादल, जानें IMD का पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और हवाओं के रुख बदलने से एक बार फिर मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आ गया है। दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी का अहसास हो रहा है हालांकि रात के उत्तरी हवा चलने से ठंड़क देखी जा रही है।आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव और तेज हो सकता है, हालांकि 13-14 मार्च के आसपास वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता के चलते उत्तरी हिस्से में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से आएगा मौैसम में फिर बदलाव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। प्रदेश में हवाओं का रुख पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने लगी हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अगले दो दिनों तक तापमान इसी तरह बना रहेगा और गर्मी का अहसास होगा। वही 14 मार्च के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से जबलपुर संभाग के साथ ग्वालियर चंबल में भी बादल छा सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी होने की आशंका है।

मार्च अंत में बढ़ेगा तापमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर में हल्के बादल और संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही बढ़ती गर्मी पर एक फिर ब्रेक लग जाएगा।भोपाल में 12 मार्च तक तेज गर्मी का असर रहेगा। 11-12 मार्च को दिन का तापमान 33 डिग्री और रात का तापमान 19 से 20 डिग्री तक पहुंच सकता है। 20 मार्च के बाद तापमान बढ़ने के बाद प्रदेश में गर्मी होने लगेगी। मार्च के आखिरी सप्ताह में तापमान 35-50 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। ,

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews