मध्य प्रदेश वेदर : नवंबर से फिर बदलेगा मौसम, अगले 2 दिन गरज चमक के साथ बादल बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

चक्रवात दाना के असर से धनतेरस पर जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी और फिर ठंड़ का असर होने लगेगा।
MP Weather

MP Weather Today: दिवाली से पहले तापमान के लगातार गिरने से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 27 से 29 अक्टूबर के बीच पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी बादल की संभावना जताई गई है।इस दौरान जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में मौसम बदला रहेगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात दाना के असर से जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग के जिलों में 27, 28 और 29 अक्टूबर को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी और हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।आज रविवार को सतना, रीवा, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सहित अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का अनुमान है। आगामी दिनों में अधिकांश जिलों में पारे में गिरावट देखने को मिलेगी।

आज से 3 दिन MP में बदला रहेगा Weather

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 28 अक्टूबर को जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है।29 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी, शहडोल, अनुपपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी से आगे बढ़ा तूफान दाना कमजोर होकर उत्तरी ओडिशा के पास गहरे कम दबाव के क्षेत्र में रूप में बना हुआ है। इसके रविवार को कमजोर पड़ते हुए कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके असर से सोमवार से पूर्वी मध्य प्रदेश के रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में आंशिक बादल रह सकते हैं। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी रहने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews