मध्य प्रदेश वेदर : 5 दिन जारी रहेगा वर्षा का दौर, आज शनिवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में मेघगर्जन-बिजली- बौछार

मानसून और बारिश का रीवा, ग्वालियर शहडोल और चंबल संभाग में असर सबसे ज्यादा रहेगा । शनिवार को एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि अन्य क्षेत्रों में बौछार का दौर जारी रहेगा।
MP Weather

अलग अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश मेंलगातार बारिश का दौर जारी है।फिलहाल 1 जुलाई तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। आज शनिवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है। रीवा, ग्वालियर और चंबल संभाग में असर सबसे ज्यादा रहेगा ।

मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर चल रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि जून की सामान्य बारिश का आंकड़ा मानसून पार हो जाएगा। प्रदेश में शुक्रवार को 20 जिलों भोपाल, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, खंडवा, रतलाम, उज्जैन, खजुराहो, नरसिंहपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, बालाघाट, उमरिया, मऊगंज जिलों में बारिश हुई। छतरपुर के नौगांव में सबसे ज्यादा 1 इंच पानी गिरा।

29 जून को सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है, जो दक्षिण-पश्चिम की और झुका हुआ है।इस चक्रवात से लेकर बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तरी एमपी, उत्तरी झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र से होकर गुजर रही है।  अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। इधर, 29 जून को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने की भी संभावना है जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।।

MP Weather : 1 जुलाई तक ऐसा रहेगा मौसम

शनिवार 28 जून: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट।

रविवार 29 जून: रीवा, सीधी, सिंगरौली, गुना, अशोकनगर में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर में बारिश होने का अलर्ट ।

सोमवर 30 जून: मंडला, बालाघाट और शहडोल में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट।सीहोर, विदिशा, रायसेन, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, सतना, सीधी में भारी बारिश ।बाकी जिलों में भी बारिश ।

मंगलवार 1 जुलाईः गुना, अशोकनगर, सतना, शहडोल में अति भारी बारिश का अलर्ट ।ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, कटनी, दमोह, पन्ना, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन में भी बारिश का दौर।

MP Weather Forecast till 1 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews