24 घंटे बाद फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, कई जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

प्रदेश के शिवपुरी, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया और श्योपुरकलां से मानसून की विदाई शुरू हो गई है। अगले 2-3 दिन में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों से विदा होने की उम्मीद है।
MP weather

MP Weather Update Today : अक्टूबर का महीना लगते ही मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। 2 अक्टूबर को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और श्योपुर कलां से मानसून ने विदा ले ली।4-5 दिनों में प्रदेश के अन्य जिलों से मानसून के लौटने का अनुमान है। हालांकि वातावरण में नमी और चक्रवाती हवाओं के कारण 5-6 अक्टूबर को कहीं कहीं आंशिक बादल छा सकते है और कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुतबिक, 3-4 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा और अधिकतर जिलों में धूप खिली रहेगी, लेकिन 5 अक्टूबर से मौसम में फिर बदलाव आएगा और बादल छाने के साथ कहीं कहीं बारिश हो सकती है। खास करके खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ और धार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है।इसके बाद ठंड का असर देखने को मिलेगा।

शुक्रवार से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार

वर्तमान में मानसून वापसी की रेखा लखीमपुर खीरी, शिवपुरी, कोटा, उदयपुर, दीसा, सुरेंद्र नगर, जूनागढ़ से गुजर रही है। दक्षिणी-पूर्वी बांग्लादेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में चार अक्टूबर को कम दबाव का क्षेत्रऔर एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत की तरफ आने के संकेत मिले हैं, जिससे पांच-छह अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में आखिरी दौर की हल्की बारिश होने का अनुमान है।

अबतक कहां कितनी बारिश

मध्य प्रदेश में 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक है।इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 13% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 22% अधिक वर्षा हुई।राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान 1092 मिमी बारिश हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews