MP Weather : नए सिस्टम से फिर 19 अप्रैल को बदलेगा मौसम, वर्षा-आंधी के आसार, आज एक दर्जन जिलों में बारिश-वज्रपात, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

MP Weather Update

MP Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के चलते मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। फिलहाल 3 दिन तक मौसम मिला जुला रहेगा। कहीं कहीं बारिश तो कहीं तेज धूप परेशान कर सकती है। 18- 19 अप्रैल को फिर एक नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से फिर आंधी-बारिश होने का अनुमान है।आज मंगलवार को 10 जिलों में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान दिन का तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा और रातें भी गर्म रहेंगी।

आज इन जिलों में बारिश, वज्रपात और तेज हवा

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार को अनुपपूर, डिंडौरी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश-मेघगर्जन और वज्रपात होने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।दोपहर के समय सिवनी में मध्यम गरज के साथ बिजली/ओलावृष्टि (60 किमी प्रति घंटे तक की हवा की गति) और बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना/पेंच और बालाघाट जिलों में हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर

  • एमपी मौसम विभाग मुताबिक,एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप  और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर एक प्रेरित कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे पश्चिम बंगाल में गंगा के तट तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • इसके असर से आगामी एक से दो दिन ग्वालियर, उज्जैन, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बौछारें पड़ सकती है, लेकिन  इंदौर में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी 2-3 डिग्री की वृद्धि होगी। कहीं-कहीं पर 40 से 45 किमी की स्पीड से हवाएं चलेगी और बूंदाबांदी भी हो सकती है।इंदौर, जबलपुर, सीहोर, अशोकनगर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, बैतूल, दमोह, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, मंडला, छतरपुर, शहडोल आदि जिलों में दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews