MP Weather : आज 37 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD नया अपडेट

13 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद ही मानसून की पूरी तरह से विदाई होगी। इसके बाद गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा।
IMD Weather Update

MP Weather Update Today : भले ही मध्य प्रदेश के 3 दर्जन से ज्यादा जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते आज शनिवार दशहरे के मौके पर 37 जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग, सागर और आसपास के कुछ जिलों में मौसम बदला रहेगा।

13 अक्टूबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद ही मानसून की पूरी तरह से विदाई होगी। प्रदेश में बारिश बंद होते ही अगले हफ्ते से मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगेगा। संभावना है कि 20 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी।रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे तो दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच रह सकता है।हालांकि ठंड की दस्तक सबसे पहले ग्वालियर चंबल से होगी।

Madhya Pradesh के इन जिलों में गरज चमक के साथ वर्षा

  • इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, धार, शाजापुर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, देवास, आगर-मालवा, हरदा, सीहोर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, मंडला, सिवनी और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • भोपाल, जबलपुर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, नर्मदापुरम, राजगढ़, रीवा, मऊगंज, सतना, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल में मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

जानिए क्या कहता है एमपी का मौसम विभाग 

वर्तमान में अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र एवं राजस्थान पर प्रति चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र से केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो गहरे कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।अरब सागर में बनी मौसम प्रणाली के पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए रविवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है, इसके असर से 3-4 दिन तक बादल बने रहेंगे और जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, सागर, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में मौसम बदला रहेगा, कहीं-कहीं मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।

अबतक इन जिलों से Monsoon विदा

अबतक दक्षिण-पश्चिम मानसून नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, सतना, मैहर, सीधी, मऊगंज, रीवा, शहडोल , सिंगरौली , नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, सीहोर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, गुना, अशोक नगर, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, सागर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी ,श्योपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर एवं पन्ना समेत 47 जिलों से विदा हो गया है। अनुमान है कि इसी हफ्ते पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews