अगले हफ्ते से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, जल्द पड़ेगी कड़ाके की ठंड़, जानें आज कैसा रहेगा वेदर?

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर में मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। ठंड के असर में भी इजाफा होगा।
MP weather

MP Weather Update : दिवाली के बाद नवंबर का महीना लगते ही मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है। बारिश का दौर बंद हो गया है और गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती सर्कुलेशन सिस्टम के कारण नवंबर के दूसरे सप्ताह से ठंड का असर तेज होगा,हालांकि, दिन में गर्मी बनी रहेगी।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक आज 2 नवंबर को भी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत लगभग सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा,तापमान में उतार चढ़ाव के साथ तेज धूप निकली रहेगी। कहीं भी बारिश या गरज-चमक होने की संभावना नहीं है। वर्तमान में छिंदवाड़ा, मंडला, टीकमगढ़, बैतूल, खरगोन, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, भोपाल, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा और उज्जैन में हल्की ठंड शुरू हो गई है, तापमान 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

एमपी मौसम विभाग के अनुसार आज मध्य प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम सुहाना रहने की संभावना है, कहीं भी बादल छाने और बारिश के आसार नहीं है। इंदौर में दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। भोपाल में अधिकतम तापमान 32 डिसे तो न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस , ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31 डिसे तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस ,जबलपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 18 डिसे रह सकता है।

एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान

वर्तमान में पूर्वी असम एवं पश्चिमी असम पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बने हुए हैं और पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हवाओं का रुख वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी होने से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तापमान बढ़ा हुआ है। फिलहाल 3-4 दिनों तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews