जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 40 से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें IMD का पूर्वानुमान

अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पूरे सप्ताह मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ तेज बौछारों और मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना जताई गई है।
MP Weather

Madhya Pradesh Weather: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आज रविवार को ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इस दौरान 30 से ज्यादा जिलों में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आकाशीय बिजली गरजने-चमकने और आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, डिंडोरी, खंडवा/ओंकारेश्वर, खरगोन/महेश्वर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में मध्यम बारिश ।
  • शिवपुरी गुना अशोकनगर विदिशा सागर टीकमगढ़ निवाड़ी छतरपुर खजुराहो ,श्योपुर-कलां में बिजली के साथ भारी बारिश।
  • सतना, नीमच, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, उमरिया/बांधवगढ़, शहडोल/बाणसागर बांध, अनूपपुर/अमरकंटक, निवाड़ी/ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर/खजुराहो, पन्ना में हल्की बारिश।
  • मैहर, अशोकनगर, विदिशा, दमोह, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, रायसेन , बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, धार/मांडू, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, सीहोर में भी बारिश की संभावना।

क्या कहता है मौसम विभाग

  • एमपी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मानसून द्रोणिका बीकानेर, रोहतक, फतेहगढ़, चुर्क व परुलिया होते हुए उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर पूर्व राजस्थान पर 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। दक्षिणी पूर्व उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।अरब सागर व बंगाल की खाड़ी दोनों ओर से नमी आने के कारण प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियां जारी है, जो अगले सप्ताह तक जारी रहेगी।
  • 12, 13 और 14 अगस्त को गरज-चमक और बूंदाबांदी का अनुमान है। 14 अगस्त के बाद नए सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है।11 से 13 अगस्त तक आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 14 से 17 अगस्त तक आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

अबतक कहां कितनी बारिश

1 जून से 10 अगस्त तक मध्य प्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15% ज्यादा, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17% अधिक बारिश हुई है। जबलपुर और भोपाल संभाग के सभी जिलों में अब तक की सामान्य ज्यादा बारिश हो  चुकी है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, नर्मदापुरम, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, सागर और बालाघाट में 30 इंच या इससे अधिक बारिश हो चुकी है। मंडला में आंकड़ा 40 इंच से अधिक है। मंडला की सामान्य बारिश 47 इंच है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews