MP Weather : 2 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बादल बारिश के आसार, जानें IMD का नया अपडेट

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम के असर से मार्च के पहले सप्ताह में बादल छाने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान खास करके इंदौर, ग्वालियर, चंबल संभाग का मौसम बदला रहेगा।
mp weather

MP Weather Update : मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 2-4 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा देखने को मिलेगा। 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल और अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है।

मार्च के पहले हफ्ते में MP में बारिश

  • वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इस प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिससे पारा चढ़ेगा।वही प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी रहने से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे है।
  • मौसम का इस तरह मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है लेकिन 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
  • आज 28 फरवरी को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।

Weather Forecast

गुरुवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 11.3 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया और हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 10.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन का सबसे अधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में रिकार्ड किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews