Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, कई शहरों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट, और गिरेगा पारा

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट: बर्फीली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, कई शहरों में शीतलहर और कोल्ड डे का अलर्ट, और गिरेगा पारा

MP Weather Forecast: पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है।उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते प्रदेश के कुछ में जिलों में कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग की माने तो फिलहाल चार पांच दिन मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। खास करके उज्जैन, ग्वालियर, चंबल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम ,और सागर संभाग में ठंड का असर बढ़ सकता है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है।

पढ़िए मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ, जो मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी पवनों में एक ट्रफ़ के रूप में स्थित था और जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 63°E देशांतर के साथ 28°N अक्षांश के उत्तर में स्थित है। हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है जिससे सोमवार को भोपाल, इंदौर, शहडोल जिले में शीतलहर का प्रभाव रह सकता है। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। राजगढ़, शाजापुर, सीहोर और सिवनी में कोल्ड वेव की स्थिति बन सकती है। अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

रविवार को कहां कैसा रहा मध्य प्रदेश का मौसम

  • सबसे कम 6.1 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में दर्ज किया गया।
  • भोपाल एवं शहडोल जिले में शीतलहर का प्रभाव रहा।  खंडवा एवं नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा।
  • प्रदेश में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस  और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • शनिवार और रविवार की दरमियानी रात राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री ,इंदौर ग्वालियर में 8.4 डिग्री, और जबलपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • शहडोल जिले का कल्याणपुर सबसे ठंडा इलाका रहा, तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हिल स्टेशन पचमढ़ी का रात का पारा 5.4 डिग्री रहा।
  • उमरिया, राजगढ़, रीवा, मलाजखंड, मंडला, खजुराहो, नौगांव, नरसिंहपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, रायसेन, बैतूल, सतना, सीधी, दमोह और श्योपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ।

MP Weather Forecast Till 11 December

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews