MP News: किसानों के लिए अच्छी खबर, अब इस दर पर होगी चने की खरीदी, मिलेगा लाभ, जानें नया रेट

नेफेड ने इस सप्ताह के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना खरीद की दर 6 हजार 115 और राजस्थान में 5 हजार 995 रुपये निर्धारित की है।
farmers news

MP Gram Procurement 2024 : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब किसानों से अधिक दाम में चने की फसल खरीदी जाएगी। नए दाम के तहत अब प्रदेश में समर्थन मूल्य पर किसानों से 5 हजार 985 रुपये प्रति क्विंटल की दर से चना की खरीद की जाएगी। नेफेड द्वारा चना खरीद के लिए हर सप्ताह मूल्य स्थिरीकरण कोष योजना के तहत इसकी दर निर्धारित की जाएगी।

MP के अलावा राजस्थान महाराष्ट्र में भी रेट बढ़ा

खास बात ये है कि मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र और राजस्थान में प्रति क्विंटल दर बढ़ाई गई है।नेफेड ने इस सप्ताह के लिए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना खरीद की दर 6 हजार 115 और राजस्थान में 5 हजार 995 रुपये निर्धारित की है। खबर है कि बाजार भाव और चने के एमएसपी के बीच काफी अंतर के चलते केंद्र सरकार ने चना खरीद में नीति संशोधित की है। इसमें तय किया गया कि अब बाजार भाव ऊपर-नीचे होने पर हर सप्ताह चना के एमएसपी का निर्धारण किया जाएगा।

गेहूं खरीदी की लास्ट डेट 20 मई

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि 20 मई है। जिन किसानों ने अबतक खरीदी का काम नहीं किया है वे 5 दिनों के अंदर कर लें। इस साल किसानों से 2275 व राज्य बोनस 125 कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है। इस साल केंद्रीय में प्रदेश के किसानों से करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया है, लेकिन अब तक करीब 41 लाख टन ही खरीदी हो सकी है, जो पिछले साल के मुकाबले अब तक 32% कम है।सभी कलेक्टरों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके है वे पंजीकृत किसानों को इसकी सूचना दें ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews