Nag Panchami 2024: इस दिन खुलेंगे महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर भगवान के पट, नाग पंचमी पर 24 घंटे देंगे दर्शन

Nag Panchami 2024: उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि को खुलेंगे। इस मौके पर मंदिर में श्रद्धलुओं की भारी भीड़ देखने को मिल सकती हैं, वहीं इसे लेकर उज्जैन जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
Nag Panchami 2024: इस दिन खुलेंगे महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर भगवान के पट, नाग पंचमी पर 24 घंटे देंगे दर्शन

Nag Panchami 2024: नाग पंचमी के पावन अवसर पर इस वर्ष उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि को खुलेंगे और 9 अगस्त 2024 की रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। दरअसल महाकालेश्वर मंदिर के दूसरे मंजिल पर विराजित भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव का मंदिर साल में सिर्फ एक बार नाग पंचमी के मौके पर ही 24 घंटे के लिए खुलता और श्रद्धालु साल में सिर्फ एक बार ही भगवान नागचंद्रेश्वर महादेव के दर्शन कर पाते हैं। वहीं इस खास मौके के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। उज्जैन जिला प्रशासन, मंदिर समिति और पुलिस विभाग द्वारा इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

कैसी चल रही है तैयारी?

दरअसल इस साल नागपंचमी का पर्व 9 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर संभागायुक्त संजय गुप्ता ने बताया कि नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले भक्तों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। भक्तों के लिए सुगम दर्शन, पार्किंग और यातायात के प्रबंध को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

सफाई के लिए विशेष प्रबंध

इसके साथ ही संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि, एयरो ब्रिज की तकनीकी क्षमता का परीक्षण किया जाएगा जो कि भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए बनाए गए है। दरअसल इसके पीछे की वजह है कि प्रशासन सभी चीज़ों का अच्छे से निरिक्षण करना चाहता है जिससे किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। वहीं नगर निगम द्वारा मंदिर परिसर और नागचंद्रेश्वर मंदिर की सफाई के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस दिन खुलेंगे मंदिर के पट?

इसके साथ ही सुरक्षा के इंतजाम की बात की जाए तो एंबुलेंस की सुविधा कर्कराज पार्किंग, बड़ा गणेश मंदिर के सामने त्रिवेणी सरफेस पार्किंग और श्री महाकाल लोक कंट्रोल जैसे मुख्य स्थलों पर उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी दे दें कि नागपंचमी के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर के नागचंद्रेश्वर भगवान के पट 8 अगस्त 2024 की मध्यरात्रि 12 बजे खुलेंगे और 9 अगस्त 2024 की रात 12 बजे तक दर्शन के लिए खुले रहेंगे। यह मंदिर साल में केवल एक बार, 24 घंटे के लिए, दर्शन हेतु खोला जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews