56 Dukan की तर्ज पर 180 दिनों में बनेगा उज्जैन में Naivedya Lok, जानें खासियत

Ujjain Naivedya Lok

Ujjain Naivedya Lok

Ujjain Naivedya Lok : मध्य प्रदेश की सबसे प्रसिद्ध नगरी उज्जैन में जब से महाकाल लोक बना कर तैयार किया गया है तब से यहां आने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। इतना ही नहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिला है। उज्जैन में पर्यटकों की सुविधाओं को देखते हुए तरह तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि लोग उज्जैन में रह कर कई जगहों को एक्सप्लोर कर सके और आनंद लें सकें।

हाल ही में जानकारी सामने आई है कि अब उज्जैन में खाने पीने के लिए इंदौर के 56 दुकान की तर्ज पर 36 दुकान का नैवेध लोक बना कर तैयार किया जाएगा। इस नैवेध लोक को बनाने के लिए मात्र 180 दिन लिए जाएंग। प्रोजेक्ट स्थल पर डिजीटल घड़ी लगाई गई है। जिसके चलते टाइमर की तरह 180 दिनों के अंदर इसे पूरी तरह से बना कर तैयार कर दिया जाएगा जहां लोग खाने पीने के लिए जा सकेंगे।

ये 56 दुकान की तरह ही होगा जहां आपको कई तरह की सुविधाओं के साथ कई सारे व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। बता दे, इस नैवेध लोक को जिस जगह बना कर तैयार किया जाएगा उस जगह का शनिवार के दिन भूमि पूजन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय, पूर्व यूडीए अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, महामंत्री विशाल राजोरिया, क्षेत्रीय पार्षद आदि की उपस्थिति में किया गया।

जानें Naivedya Lok की खासियत

उज्जैन में बनाए जाने वाले नैवेध लोक को 30 हजार वर्ग फीट जमीन पर बनाया जाएगा। यहां 100-100 वर्ग फीट की 36 दुकानें बनाई जाएगी। इस जगह को ही नैवेद्य लोक का नाम दिया जाएगा। यहां लोगों को अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ ही आवास की उत्तम व्यवस्था मिल सकेगी। 10 करोड़ की लागत से इसे बना कर तैयार किया जाएगा। इसके लिए 14 प्रतिशत बिलो रेट पर ठेका दिया गया है। आपको बता दे, ये नैवेद्य लोक नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास बनाया जाएगा। इस सुंदर मार्केट बनने से फूड जोन का आकर्षण और बढ़ेगा

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews