Jabalpur news : आगामी 11 सितंबर को लगेगी नेशनल लोक अदालत, HC ने बनाई 1382 खण्डपीठ

जबलपुर हाईकोर्ट

जबलपुर, संदीप कुमार। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आगामी 11 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन मध्यप्रदेश हाई कोर्ट (MP High Court) के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक करेंगे। इसके अलावा नेशनल लोक अदालत में कार्यवाहक अध्यक्ष भी शुभारंभ के समय मौजूद रहेंगे। बता दें इसके लिये लोक अदालत में सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने 1382 खंडपीठ (Benches) बनाई है।

ये भी पढ़ें- Road Accident : मप्र में भीषण सड़क हादसे में बच्चों समेत 5 की मौत, 2 गंभीर घायल

पूरे प्रदेश में 11 सितंबर को लोक अदालत लगाई जाएगी इस लोक अदालत के माध्यम से करीब 1 लाख 90 हजार लंबित प्रकरण और 2 लाख से अधिक प्री लिटिगेशन के प्रकरणों को रेफर किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव धर्मेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक मध्य प्रदेश में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ 11 सितंबर की सुबह हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक करेंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष जस्टिस अतुल श्रीधरण भी मौजूद रहेंगे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालीन लंबित दीवानी एवं आपराधिक मामलों के अलावा बैंक, विद्युत, श्रम, जल कर और संपत्ति कर के मामलों की भी सुनवाई की जाएगी। इस अवसर पर हाईकोर्ट ने वृहद स्तर पर निपटारे के लिए पूरे मध्यप्रदेश में 1382 खंडपीठ बनाई है।

ये भी पढ़ें- Lockdown : बढ़ रहे कोरोना के केस, राज्य सरकार ने लगाए प्रतिबंध, पढ़े Guideline

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews