जिले को मिली इंटरसेप्टर वाहन की सुविधा, अब पुलिस अपराध करने वालों पर कसेगी नकेल

जिले को मिली इंटरसेप्टर वाहन की सुविधा, अब पुलिस अपराध करने वालों पर कसेगी नकेल

नीमच, कमलेश सारडा। नीमच जिले में पुलिस को इंटरसेप्टर आधुनिक वाहन की सुविधा मिली है, जिससे अब बदमाशों और अपराध करने वालों पर पुलिस तेज़ी से नकेल कसेगी। यानी अब अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और उनपर नकेल कसने के लिये हाई टेक इंटरसेप्टर गाड़ी की मदद ली जाएगी।

ये भी पढ़ें- भारतीय रेल्वे में निकली बंपर भर्तियां, देखिए कैसे करे आवेदन

नीमच एसपी सूरज कुमार वर्मा ने फीता काटकर अत्याधुनिक वाहन इंटरसेप्टर का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा थाना यातायात नीमच पर इंटरसेप्टर वाहन दिया गया है। यह वाहन लेजर गन, इंफ्रारेड, जीपीएस और स्पीड कैप्चैरिंग कैमरे से लैस ये इंटरसेप्टर वाहन तेज गति से चलने वाले ओवरस्पीड वाहनों, बिना सीट बैल्ट, बिना हैलमेंट, ट्रिपलिंग सवारी पर नजर रखता है। ऐसे वाहनों की नम्बर प्लेट भी पढ़ सकता है साथ ही वाहनों के नियम विरुद्ध गतिविधियों का विडियो रिकार्ड भी कर सकता है। इस वाहन में उपलब्ध प्रिंटर द्वारा वाहन से संबंधित स्पीड, नम्बर प्लेट, वाहन की तस्वीर सारी जानकारी को प्रिंट कर सकता है जिससे आवश्यक होने पर जुर्माना हेतु कोर्ट में भी वैज्ञानिक साक्ष्य के रुप मे प्रस्तुत किया जा सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”627327007″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews