Neemuch News: दया टावर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

indore

Neemuch News : नीमच में आज सुबह टीवीएस शो रुम के पास दया टावर नामक एक मल्टी के तलघर में आग लग गई। जिससे इलाके में  अफरा-तफरी मच गई। बता दें कि तलघर में विद्युत तार के आग पकड़ने से उठा धुंआ मल्टी में ऊपर रहने वाले परिवारों के कमरों तक पहुंचा तो उनमें भय का माहौल बन गया। आनन-फानन में उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। वहीं, मौके पर पहुंची दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग पर पाया काबू

वहीं, मौके पर पहुंचे विद्युत मंडल कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन बंद किया ताकि बड़ी घटना होने से रोका जा सके। बता दें कि फायर ब्रिगेड की सीढ़ी लगाकर मल्टी में रहने वाले रहवासियों को नीचे उतारा गया। साथ ही, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल, घटना में किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर सामने नहीं आई है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews