नीमच में बाहुबलियों के हवाले है यह नाका, मंडी में उपज लेकर आने वाले वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली

नीमच में बाहुबलियों के हवाले है यह नाका, मंडी में उपज लेकर आने वाले वाहन चालकों से की जा रही अवैध वसूली

नीमच, कमलेश सारडा | मध्य प्रदेश के नीमच में कृषि उपज मंडी के नाम से नयागांव से निकल कर मंडी में आने वाले वाहन चालकों से अवैध रूप से इंट्री ली जा रही है। प्रदेश मे कही भी कृषि मंडी के नाके नहीं है क्योंकि सरकार ने ये नाके पूरी तरह से खत्म कर दिए है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों सरकार के फैसले को नजरअंदाज करते हुए वाहन चालकों से अवैध रूप से राशि लेने का कार्य बहुत समय से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – डबरा विधानसभा में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा, विधायक ने कहा – भाजपा सरकार में बढ़ रहे अपराधों और महंगाई को लेकर जनता को दिया संदेश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंडी में उपज लेकर आने वाले वाहन चालकों को रोक कर अवैध वसूली की जा रही है, जिसके कारण सैकड़ो वाहन चालक परेशान है। पूरी दादागिरी से ये वसूली की जा रही है, नयागांव के ही कुछ स्थानीय दबंगो के द्वारा ये अवैध कार्य किया जा रहा है। किसी वाहन से 200 रुपए तो किसी से 300 रुपये तक कि वसूली की जा रही है। एक तरफ तो मंडी के कर्मचारियों के द्वारा वाहन चालकों को मंडी शुल्क लिया जाता है तो वहीं, दूसरी तरफ कुछ प्राइवेट लोगो द्वारा भी ये वसूली की जा रही है। रोजाना यहां पर हजारों रुपये की अवैध कारोबार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें – मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सपानिया गाँव स्थित गोदाम को बुलडोजर से किया जमींदोज 

कुछ वाहन चालकों ने नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि उनको रोज वाहन से उपज लेकर मंडी आना पड़ता है मगर बिना इंट्री दिए उनके वाहन निकल नही सकते कुछ असामाजिक तत्व वाहन रोककर मंडी अधिकारीयों के नाम से उगाही करते है। राशि नहीं देने पर ये लोग वाहन खड़ा करवा देते है। इसकी कई बार मौखिक शिकायत भी अधिकरियों को की है मगर कोई उनकी बात नहीं सुनता, जिसके कारण इन अवैध वसूली करने वालो के हौसले बुलंद हो रहे है।

यह भी पढ़ें – Mandi Bhav: इंदौर में आज ये रहा अनाज और सब्जी का दाम, देखें 8 नवंबर 2022 का मंडी भाव 

जब पूरे मामले को लेकर मंडी सचिव प्रमोद जैन से जानकारी मांगी गई तो उनका कहना है कि मेरी जानकारी में ऐसा कोई अवैध रूप से मंडी के नाम से शुल्क नहीं ले रहा है। अगर ऐसे कोई उगाही कर रहा है तो मैं उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करवांऊगा। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी मैं अवकाश पर हुं और पूरे मामले को दिखवाता हुं। हांलाकि, ये पूरा मामला मंडी सचिव के संज्ञान में है क्योंकि की उन्होंने ने दबी जबान में मंडी के ही एक पदाधीकारी के भाई का नाम लिया है कि उनको कई बार मना करने पर भी उनके द्वारा ऐसी वसूली की जा रही है। अब देखना ये की इस तरह की अवैध वसूली करने वालो पर ज़िम्मेदार क्या कार्रवाई करते है।

यह भी पढ़ें – Kartika Purnima : पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया शिप्रा नदी के तट पर स्नान, देखें फोटो 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews