अच्छी खबर! ग्वालियर को मिली नई सौगात, आज से शुरू होगी बेंगलुरु की डायरेक्ट फ्लाइट

mp new Flight

Gwalior To Bengaluru Flight: देश और दुनिया भर की यात्रा करने के लिए सबसे बेहतरीन और सुविधाजनक साधन हवाई यात्रा को माना जाता है। यह एक ऐसा साधन है जिसके चलते बहुत ही कम समय में आसानी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचा जा सकता है। समय बचाने के लिए अधिकतर लोगों को हवाई यात्रा करते हुए देखा जाता है। ऐसी ही एक जानकारी इस समय मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आई है क्योंकि यहां यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की गई है। आज से ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच सीधी फ्लाइट की शुरुआत होने वाली है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद हवाई यात्रियों को आने-जाने में काफी ज्यादा आसानी होने वाली है।

आज से शुरू होगी फ्लाइट

ग्वालियर के विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल से आज से बेंगलुरु के लिए सीधी हवाई यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 2:45 पर हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना करने वाले हैं। इस फ्लाइट के शुरू होने के बाद ग्वालियर से बेंगलुरु तक एयर कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। सिर्फ तीन घंटा 15 मिनट की अवधि में इस फ्लाइट के जरिए आसानी से ग्वालियर से बेंगलुरु पहुंच जा सकेगा।

केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट सेवा के बारे में जानकारी दी थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उन्होंने बताया था कि ग्वालियर में यात्रियों की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस के माध्यम से ग्वालियर से दिल्ली और बेंगलुरु के बीच नए साल में अतिरिक्त उड़ाने शुरू की जाएगी।

अब आ रही खबरों के मुताबिक आज से ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली फ्लाइट की शुरुआत हो जाएगी। फ्लाइट शुरू होने से यात्रियों को काफी ज्यादा सुविधा होने वाली है। बेंगलुरु को आईटी हब के रूप में पहचाना जाता है और ग्वालियर से यहां की सीधी फ्लाइट शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। ग्वालियर से जो लोग बेंगलुरु जॉब करने के लिए जाना चाहते हैं उनके लिए यह सबसे सुविधाजनक साधन होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews