मध्य प्रदेश में PWD की नई पहल, एप्लीकेशन पर अपलोड करें गड्ढों की तस्वीर, तुरंत होगा सड़क सुधार का काम

PWD

PWD Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा अब लोगों को सड़कों के गड्ढों की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नई पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत विभाग द्वारा एक एप्लीकेशन तैयार करवाई जा रही है। जिस पर लोग सड़क के गड्ढों की तस्वीर लोकेशन के साथ भेजेंगे। इसके बाद तुरंत ही संबंधित कार्यपालन यंत्री को फोटो प्राप्त होगा और सुधार कार्य किया जा सकेगा।

जीपीएस लोकेशन के आधार पर संबंधित क्षेत्र का पीडब्ल्यूडी विभाग गड्ढों की मरम्मत का कार्य करवाएगा। तय समय सीमा में सुधार कार्य करवा कर इसका फोटो मोबाइल एप्लीकेशन पर पुनः अपलोड किया जाएगा। जिसकी सूचना शिकायत करने वाले नागरिक को भी मिलेगी।

तैयार होगी एप्लीकेशन

नागरिकों को सड़कों के गड्ढों की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पाथहोल रिपोर्टिंग सिटीजन मोबाइल एप्लीकेशन तैयार होगी। इस पर जैसे ही फोटो अपलोड होगा तुरंत कार्रवाई की जाएगी। विभाग मंत्री राकेश सिंह ने तुरंत ही इस नवाचार को लागू करने के निर्देश दे दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

एफडीआर तकनीक का इस्तेमाल

विभाग के अधिकारियों के बीच हुई इस बैठक में न सिर्फ नवाचार के संबंध में बातचीत की गई बल्कि विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों की समयबद्ध योजना एवं गुणवत्ता की मॉनिटरिंग के संबंध में भी चर्चा की गई है। यह तय किया गया है की बड़ी योजनाओं को मॉनिटरिंग के साथ कंप्लीट किया जाएगा और एफडीआर यानी फुल डेप्थ रिक्लेमिनेशन तकनीक का उपयोग होगा। जिससे सड़क निर्माण की लागत 15 से 30% तक काम हो जाएगी। शहरी मार्गों पर इस तकनीक के उपयोग पर जोर देने की बात भी कही गई है और प्रायोगिक तौर पर जबलपुर और भोपाल के कुछ मार्गों का चयन किया जाएगा। इसी के साथ इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सिस्टम की सारी अनुमति कंप्यूटर प्रणाली से जारी किए जाने की व्यवस्था भी 100 दिन में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews