नवनिर्वाचित सरपंच की सड़क हादसे में मौत

नवनिर्वाचित सरपंच की सड़क हादसे में मौत

आशीष कुमार जैन, दमोह। प्रदेश में पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में हुए 25 जून के मतदान में दमोह जिले के सेमरा हजारी गांव के नवनिर्वाचित सरपंच सड़क हादसे का शिकार हुए, जहां उनकी मौत हो गई जिसके बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ये सड़क हादसा भोपाल में हुआ जिसके बाद उनके शव को गांव लाया गया।

जिले के पथरिया ब्लाक के सेमरा हजारी गांव में नारायण अहिरवाल ने 180 वोटों से चुनाव जीता था और जीत के बाद जश्न का माहौल था। नारायण भोपाल में मजदूरी किया करते थे और चुनाव जीतने के बाद वो भोपाल अपनी घर गृहस्थी का सामान लेने गए थे, लेकिन भोपाल में वो एक गाड़ी के सामने आ गए और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जहां लोग गमगीन हैं वही अब एक बार फिर इस गावँ में 6 महीने के भीतर दोबारा चुनाव होंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews