नूरी खान की नाराजी का दिखा असर, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नूरी खान की नाराजी का दिखा असर, कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पिछले दिनों अपने सभी पदों से इस्तीफा देकर कांग्रेस में हड़कंप मचा देने वाली नेत्री नूरी खान (Noori Khan) की नाराजी का असर दिखाई दिया है। पार्टी ने उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया है और मालवा रीजन की जिम्मेदारी दी है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस (AICC) की कार्यकारी अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने चार महिला नेत्रियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। ये नियुक्तियां 18 नवम्बर को कर दी गई थी लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा आज बुधवार को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव एवं मध्य प्रदेश की प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा ने की।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting : 2024 तक जारी रहेगी PM आवास योजना, बैठक में MP को मिली बड़ी सौगात

नियुक्ति आदेश के मुताबिक अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने कविता पांडे, जमना मरावी, नूरी खान और रश्मि पवार को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी ने कविता पांडे को विंध्य रीजन, जमना मरावी को महाकौशल रीजन , नूरी खान को मालवा रीजन और रश्मि पवार को ग्वालियर चम्बल रीजन की जिम्मेदारी सौंपी है।

ये भी पढ़ें – सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, CDS जनरल बिपिन रावत, पत्नी मधुलिका समेत 11 का दुखद निधन

गौरतलब है कि कांग्रेस की तेज तर्रार नेत्री नूरी खान ने रविवार को पार्टी पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अपने सभी पदों से  इस्तीफा दे दिया था उन्होंने  कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ को पत्र लिखकर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दिया था लेकिन कुछ देर बाद ही नूरी खान ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस्तीफा वापस लेने की घोषणा कर दी। नूरी ने लिखा कमलनाथ जी से चर्चा के बाद मैं इस्तीफा वापस ले रही हूँ।

ये भी पढ़ें – BJP विधायक के गनमैन की करतूत, महिला को सरेआम जड़ा थप्पड़, Video Viral

उधर अपनी नियुक्ति पर रश्मि पवार ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आभार माना है उन्होंने कहा कि वे इस ज़िम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगी और पार्टी की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास भी करेंगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि पवार ने अपनी नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी, मुकुल वासनिक,  ननेट्टा डिसूज़ा और ओनिका मेहरोत्रा का आभार जताया है ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews