
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ट्रेन (Train) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, अब ट्रेन की टिकिट बुक (Train Ticket Booking) करने के लिए लोगों को लाइन में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा साथ ही मोबाइल से टिकिट बुक करने में भी अब ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। क्योंकि अब आसानी से रेलवे यात्रियों की टिकिट बुक हो सकेगी। खास कर अब यात्री मोबाइल ऐप से जनरल टिकट बुक कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको रेलवे से 20 किमी के दायरे में रहना होगा।
Must read : Mandi Bhav: इंदौर में आज मूंग के दाम में गिरावट, देखें 12 नवंबर 2022 का मंडी भाव
जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने आदेश जोन को जारी कर दिया है। अब यात्री अनारक्षित टिकट प्रणाली पर टिकिट की बुकिंग कर सकेंगे। इसके लिए यात्री काफी लम्बे समय से मांग कर रहे थे। जो अब जाकर पूरी हुई है। जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि अब पांच किलोमीटर की दूरी से अनारक्षित टिकट बुकिंग की पाबंदी को ख़त्म कर दिया गया है। अब 20 किमी दूर तक के दायरे में टिकिट बुक कर सकेंगे।
इसके अलावा आदेश में ये भी कहा गया है कि उपनगरीय सेक्शन पर भी दूरी को बढ़ाकर 10 किलोमीटर कर दी गई है। ऐसे में अब यात्री आसानी से यूटीएस मोबाइल ऐप से टिकिट बुक कर सकेंगे। खास बात ये है कि इसमें सीजन टिकट और मासिक पास भी बुक कर सकेंगे। प्लेटफार्म टिकट भी भी इससे कर सकेंगे। इस सुविधा के बाद यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा साथ ही वक्त की भी बचत होगी। अगर किसी की ट्रेन लेट या जल्दी भी हो गई होगी तो उसे टिकिट बुकिंग के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। खिड़िकयों पर लगने वाली भीड़ से अब यात्री आसानी से बच पाएंगे।
ऐसे कर सकते हैं मोबाइल पर टिकट बुक –
- यूटीएस आन मोबाइल ऐप को मोबाइल में डाउनलोड करें।
- उसके बाद पंजीयन करें।
- उसके बाद आपको यूजर आइडी व पासवर्ड दिया जाएगा।
- उसके आधार पर ही आप टिकिट बुक कर पाएंगे।
- जनरल टिकट भी ई-टिकट की तरह मोबाइल में आ जाएगी।
- आप मोबाइल में से ही अपनी टिकिट बता सकेंगे।
- एक बार में आप पीएनआर पर अधिकतम चार यात्री की टिकिट बुक कर सकेंगे।
