Registration of house: अब छुट्टी के दिनों में भी करवा सकेंगे मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री, रविवार-शनिवार को भी कार्यालयों में बुक किए जाएंगे स्लॉट

Registration of house: अब छुट्टी के दिनों में भी करवा सकेंगे मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री, रविवार-शनिवार को भी कार्यालयों में बुक किए जाएंगे स्लॉट

Registration of house: नए प्लॉट या मकान खरीदने वाले लोगों के लिए यह काम की खबर है। दरअसल अब उन्हें अपने मकान और प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए भारी भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। जानकारी के अनुसार अब सरकारी छुट्टी के दिन रजिस्ट्रार का ऑफिस खुला रहेगा। यानी छुट्टी के दिन भी अब बाकायदा स्लॉट बुक हो सकेंगे और निर्धारित समय पर ही दस्तावेजों का सत्यापन होने के साथ साथ उनका पंजीयन हो सकेगा।

1 अप्रैल से यह सुविधा हो जाएगी लागू:

जानकारी के अनुसार यह सुविधा जिला पंजीयक की ओर से मार्च के महीने के लिए उज्जैन जिले के लोगों को दी गई है। जानकारी के अनुसार नई गाइड लाइन के तहत 1 अप्रैल से यह सुविधा लागू हो जाएगी, जिसमें कलेक्टर गाइड लाइन तकरीबन 30 से 40 प्रतिशत तक और लोकेशन पर 20 प्रतिशत बढ़ेगी। वहीं अब इस फैसले को देखते हुए काफी लोग मार्च के महीने में अपने मकान या प्लॉट तथा कृषि भूमि की रजिस्ट्री करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

छुट्टी के दिन हो रहे स्लॉट बुक:

आपको बता दें इस निर्णय के बाद भरतपुरी स्थित उपपंजीयन कार्यालय सहित जिले के सभी कार्यालयों में स्लॉट बुक किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी देते हुए वरिष्ठ जिला पंजीयक ऋतंभरा द्विवेदी ने कहा कि ‘महानिरीक्षक पंजीयक भोपाल के आदेश के तहत आगामी मार्च से दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा दी जाएगी इसके लिए राज्य शासन के राजस्व को दृष्टिगत रख कर सार्वजनिक अवकाश के दिनों में उपपंजीयक कार्यालय खुले रखने का आदेश मिला है। अब महीने में सिर्फ एक ही दिन की छुट्टी रहेगी। जानकारी के अनुसार मार्च में होली की छुट्टी रहेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews