17 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण, छात्रों से होगा वर्चुअल संवाद

CM Rise School

CM Rise School MP: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के गुलाना में प्रदेश का पहला सीएम राइज स्कूल भवन बनकर तैयार है। 17 जुलाई को सीएम शिवराज इस विद्यालय भवन का लोकार्पण करने के साथ स्कूल चले हम अभियान 2023 का शुभारंभ करेंगे। सरकार द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के साथ प्रदेश भर में सीएम राइज स्कूल का निर्माण किया जा रहा है, जो शिक्षा के मॉडल के रूप में खड़े हुए दिखाई देंगे। इन स्कूलों में सुसज्जित शिक्षा व्यवस्थाओं के साथ बच्चों को आसानी से पढ़ाने और खेल के माध्यम से शिक्षा से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सीएम राइज स्कूल मध्य प्रदेश की जनता के लिए एक ऐसी सौगात है। जिसमें अब आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी अपने बच्चों को अत्याधुनिक स्कूल में पढ़ाने का अपना सपना पूरा कर सकेगा। शाजापुर में 6 विद्यालय बनना स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक तैयार हो चुका है और फिलहाल बाकी का निर्माण चल रहा है। जिले में नगर परिषद स्तर पर भी इन विद्यालयों को बनाने के प्रयास चल रहे हैं ताकि बच्चो को बेहतर से बेहतर शिक्षा दी जा सके।

क्या बोले शिक्षा मंत्री

इस मामले में राज्य शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का कहना है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के माध्यम से देश के इतिहास में पहली बार इस तरह से बच्चों को शिक्षित करने का काम किया जा रहा है। पुरानी नीति में भारत की संस्कृति को खत्म कर दिया गया था लेकिन अब नई नीति के तहत भारत का गौरवशाली इतिहास बच्चों के सामने पेश किया जाएगा।

ऐसा होगा कार्यक्रम

प्रदेश के पहले सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने हाथों से करने वाले हैं। सुबह 11 बजे वह गुलाना पहुंचेंगे और विद्यालय के लोकार्पण के साथ स्कूल चले हम अभियान 2023 की शुरुआत करेंगे। इस दौरान प्रदेश भर के स्कूली बच्चों के साथ सीएम का वर्चुअली संवाद कार्यक्रम भी रखा गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews