बजट सत्र के तीसरे दिन पक्ष -विपक्ष में जमकर हुई तू तू मैं मैं, वित्त मंत्री ने सोम डिस्टलरी में अवैध गतिविधियों को स्वीकारा

MP Budget Session

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।बजट सत्र(budget session) का तीसरा दिन आरोप-प्रत्यारोपों से घिरा रहा। प्रश्नकाल(question hour) के दौरान पक्ष ने , विपक्ष के सभी प्रश्नों के जवाब देते हुए अपनी बात रखी। जबलपुर बरगी से कांग्रेस विधायक(congress MLA) संजय यादव ने सरकार पर आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र(assembly area) के बड़ा देव मंदिर निर्माण में स्वीकृत राशि खर्च नहीं कि गयी। उन्होंने आगे कहा कि ये बात सिद्ध करती है कि सरकार आदिवासी विरोधी है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(chief minister Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि विकास कार्यों में हमारी सरकार कभी भेद-भाव नहीं करती। साथ ही मुख्यमंत्री ने कमलनाथ सरकार पर उल्टा आरोप लगाते हुए कहा कि उस सरकार के कार्यकाल के दौरान कर्ज माफी हेतु जो सूची बनी थी उसमें बीजेपी विधायकों के क्षेत्र के किसानों के नाम हटा दिए गए थे।

प्रश्नकाल के दौरान सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगे। कांग्रेस विधायक डॉ गोविंद सिंह रायसेन के सोम डिस्टलरी प्लांट में 20 स्प्रिट टैंक अवैध रूप से बनाए जाने का मामला सामने लेकर आए।वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा से प्रश्न पूछते हुए उन्होंने कहा कि क्या इतना बड़ा घोटाला करने वाले अधिकारियों पर कोई कार्यवाही की गई है?इसके जवाब में वित्त मंत्री ने घोटाले की बात कबूली और सभी दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही का आश्वासन भी दिया।
विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है। आज सदन में लव जिहाद रोकने वाले धार्मिक स्वतंत्रता संशोधन विधेयक की भी पेशी होगी।कोरोना काल के चलते पिछले वर्ष सितंबर और शीतकालीन सत्र में विधानसभा स्थगित कर दी गयी थी।उन दोनों ही सत्रों में पूछे गए सवालों के उत्तर आज सरकार सदन में देगी।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews