Dabra Murder News : पुरानी रंजिश के चलते खुले आम चलाई गोलियां, एक की मौत, एक घायल

indore crime News

Dabra Murder News : पुलिस प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद डबरा शहर में अपराधों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घटनाओं को देखकर प्रतीत होता है कि अपराधियों के दिलों से पुलिस का खौफ पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इसके चलते आमजन में दहशत का माहौल है। बीती रात शहर में एक बार ऐसी ही घटना देखने को मिली जहां पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने सरेआम फायरिंग की, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, घटना डबरा सिटी थाना के अंतर्गत रामगढ़ पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त प्रशांत बघेल नामक युवक पंप के बगल में बने हुए अपने मकान के बाहर खड़ा हुआ था। तभी कुछ लोगों ने प्रशांत पर गोलियां बरसाना शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि गोली प्रशांत के पेट में लगी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही प्रशांत के साथ खड़े राज साहू नाम के युवक में भी छर्रे लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया।

पुरानी रंजिश बताई जा रही है वजह –

लोगों की माने तो यह घटना एक पुरानी रंजिश को लेकर बताई जा रही है। हालांकि गो नियम किसने चलाया अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा भी इस मामले में किसी भी प्रकार का बयान देने की बात से इनकार किया गया है। लेकिन पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश चालू कर दी गई है। घटना के बाद डबरा सिटी थाने में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक युवक के परिवार जनों का कहना है कि वह जानते हैं की घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है और अगर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह शहर में चक्का जाम करेंगे।

[dgv_vimeo_video id=”781329123″]

डबरा से अरुण रजक की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews