MP News : पं. धीरेंद्र शास्त्री को मिली वाई कैटेगरी की सुरक्षा, ये है वजह

Pandit Dhirendra Krishna Shastri, mp news

MP News : अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा सुनने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं। दूर-दूर से लोग उनकी कथा सुनने के लिए दरबार में जाते हैं। कुछ वक्त से महंत लगातार अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने हुए है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने हाल ही में एक बड़ा फैसला लिया है।

बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा में बढ़ोतरी कर दी गई है। ऐसे में आज से ही उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसे तत्काल प्रभाव से अमल किया गया है। वह जब भी दूसरे राज्यों में जाएंगे तो उनके साथ ये सुरक्षा रहेगी। जिसकी वजह से कोई भी उन्हें कुछ नहीं कर पाएगा। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय ने बीते दिन आदेश भी जारी कर दिए है।

इतना ही नहीं अन्य राज्यों की पुलिस को भी इस आदेश की कॉपी भेज दी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, अब जब भी पंडित धीरेंद्र शास्त्रों कथा के लिए कही जाएंगे तो उनके साथ हमेशा 8 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। उनके घर के बाहर भी पूरे समय ये मौजूद रहेंगे। इतना ही नहीं हथियारों से लैस दो पुलिसकर्मी भी मौजूद रहेंगे।

वाई श्रेणी की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी शामिल होते हैं। जिसमें दो पीएसओ होते हैं। हालांकि इसमें कोई कमांडो नहीं रहते हैं। जैसा कि आप सभी को पता है पंडित धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कुछ लोगों ने उन्हें धमकी और चुनौतियां दी हुई है क्योंकि वह लगातार हिंदू राष्ट्र की मांग कर रहे हैं। इसको को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही है ताकि उनके साथ कुछ भी गलत ना हो।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews